विदेशी मुद्रा भंडार (Forex
Reserve) 12 जून
को समाप्त सप्ताह में 5.942 अरब डॉलर की पर्याप्त
वृद्धि के साथ 507.644 अरब डॉलर के सर्वकालिक
उच्च स्तर को छू गयाI सप्ताह के दौरान
विदेशी मुद्रा आस्तियों के बढ़ने से यह वृद्धि हुई हैI रिजर्व बैंक (Reserve Bank-RBI)के आंकड़ों के अनुसार, इससे पूर्व पांच जून को
समाप्त हुए सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार पहली बार 500
अरब
डालर के स्तर को लांघ गया था जब यह 8.22 अरब डॉलर बढ़कर 501.703 अरब डॉलर पर पहुंचा थाI
विदेशी मुद्रा आस्तियां
5.106
अरब
डॉलर बढ़कर 468.737 अरब डॉलर हुई
समीक्षाधीन सप्ताह में, कुल मुद्रा भंडार का महत्वपूर्ण घटक यानी विदेशी मुद्रा आस्तियां, 5.106 अरब डॉलर बढ़कर 468.737 अरब डॉलर हो गईंI अर्थशास्त्रियों के अनुसार, विदेशीमुद्रा भंडार में वृद्धि का कारण अधिक पूंजी निवेश होना तथा चालू खाता के घाटे का कम होना थाI कोविड-19 महामारी (Coronavirus) के कारण उत्पन्न व्यवधानों की वजह से कारोबारी गतिविधियों में सुस्ती आई हैI उन्होंने कहा कि विदेशी मुद्रा भंडार की यह जमा धनराशि एक वर्ष के आयात के खर्च के बराबर हैI

समीक्षाधीन
सप्ताह में स्वर्ण आरक्षित भंडार (Gold Reserve) 82.1 करोड़
डॉलर बढ़कर 33.173 अरब डॉलर हो गयाI रिजर्व बैंक के आंकड़े दर्शाते हैं कि अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष
(आईएमएफ) के तहत भारत का विशेष आहरण अधिकार समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान 1.2 करोड़
डॉलर बढ़कर 1.454 अरब डॉलर हो गयाI जबकि आईएमएफ में देश का मुद्राभंडार 30 लाख डॉलर बढ़ककर 4.280 अरब डॉलर हो गयाI

0 Comments