दिल्ली में बड़ी वारदात को अंजाम देने घुसे जैश और लश्कर के आतंकी, हाई अलर्ट जारी...



नई दिल्ली : दिल्ली में 4 आतंकियों के घुसने की खबर। आतंकी अलर्ट के बाद सभी एसएचओ को अपने इलाके के भीड़भाड़ वाली मार्किट और दूसरी जगहों पर नजर रखने के लिए कहा गया है। दिल्ली में भयावह रूप ले रही कोरोना महामारी और उसकी फैली अफरातफरी का फायदा अब आतंकी उठाने की फिराक में है।
दिल्ली पुलिस को खुफिया विभाग ने एक इनपुट भेजा गया है, जिसमें कश्मीर से चार से पांच संदिग्ध आतंकी दिल्ली में आने को लेकर चेतावनी दी गई है। इस इनपुट को गंभीरता से लेते हुए दिल्ली पुलिस ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। खासकर संवेदनशील स्थानों पर सख्त निगरानी के साथ ही दिल्ली में प्रवेश के सभी स्थानों पर सख्ती कर दी गई है।

वाहनों और संदिग्धों की सघन जांच
सीमा पर वाहनों और संदिग्धों की सघन जांच की जा रही है। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस ने अपने स्थानीय सूचना तंत्रों को भी अलर्ट कर दिया है। सूत्रों के अनुसार खुफिया एजेंसी को जानकारी मिली थी कि प्रशिक्षित आतंकियों का एक ग्रुप जिसमें 4 से 5 लोग हो सकते हैं, दिल्ली आने वाले हैं। यह लोग एक या दो की संख्या में प्रवेश करेंगे।
वापस दिल्ली लौट रहे मजदूरों के बीच घुल मिलकर आतंकी दिल्ली आ सकते हैं। सूचना के अनुसार यह वैसे वाहनों का प्रयोग करेंगे जिसमें भीड़ हो ताकि उनमें घुल मिलकर प्रवेश कर सकें। इसे देखते हुए पुलिस दिल्ली आने वाली बसों, ट्रकों और रेलवे स्टेशनों के साथ एयरपोर्ट पर भी नजर जमाए हुए हैं।

चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर
इसके अलावा सभी प्रकार के सार्वजनिक वाहनों और निजी वाहनों की जांच में भी कोई कोताही नहीं बरती जा रही है। पुलिस गेस्ट हाउस और होटल को अनलॉक वन में खुल गए हैं और वह भी जो अभी बंद पड़े हैं उन पर भी नजर रखी जा रही है।खासकर सीमावर्ती इलाकों और सघन आबादी वाले इलाकों में सख्ती बढ़ाई गई है।
एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस अलर्ट पर है। इस पर ध्यान रखे हुए हैं कि किसी प्रकार का भय का माहौल ना फैले। इसे लेकर सभी जिला के डीसीपी, स्पेशल सेल, क्राइम ब्रांच को इस सूचना के बाद सतर्क होने को कहा गया है।


Post a Comment

0 Comments