रिलायंस
इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने दुनिया के 10 सबसे अमीर व्यक्तियों
की लिस्ट में अपनी जगह बनायी हैI ब्लूमबर्ग बिलियनेयर
इंडेक्स के मुताबिक 64.5 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ उनका इस लिस्ट में 9वां स्थान हैI मुकेश अंबानी इस लिस्ट में जगह बनाने वाले इकलौते एशियाई
बिज़नेसमैन हैंI
रिलायंस इंडस्ट्री में 42%
हिस्सेदारी
रखने वाले मुकेश अंबानी को सबसे अधिक फायदा कंपनी की डिजिटल यूनिट जियो (Jio)
प्लेटफ़ॉर्म
लिमिटेड से हुआ हैI जहां एक ओर दुनियाभर
की कंपनियों को कोरोना महामारी के चलते नुकसान उठाना पड़ा है, वहीं मार्च के बाद से
रिलायंस के शेयर का मार्केट प्राइस दोगुना हुआ हैI
रिलायंस कर्ज मुक्त
कंपनी बनी
मुकेश अंबानी ने
शुक्रवार को कहा कि रिलायंस इंडस्ट्री पूरी तरह से कर्ज मुक्त हो गयी हैI पिछले दो महीनों में राइट्स इश्यू और वैश्विक निवेशकों से 1.69
करोड़
रुपए जुटाने के बाद कंपनी का कर्ज शून्य हो गया हैI
अपने तय लक्ष्य से 9 महीने पहले ही रिलायंस ने अपना कर्ज चुका दियाI फेसबुक, सिल्वर
लेक पार्टनर, KKR जैसी 10 बड़ी ग्लोबल कंपनियों ने रिलायंस जियो में इन्वेस्टमेंट किया हैI एक स्टडी रिपोर्ट के मुताबिक 2025 तक इंडियन टेलिकॉम
मार्केट के 48% भाग पर जियो का कब्ज़ा होगाI
1980 में रखा बिज़नेस में कदम
स्टैनफोर्ड बिज़नेस स्कूल
से पढाई के बाद 1980 में अपने पिता धीरूभाई अंबानी के कहने पर मुकेश अंबानी ने उनके
बिज़नेस में पहला कदम रखा थाI 2002
में
पिता की मौत के बाद भाई अनिल अंबानी और उनके बीच संपति के विवाद के चलते फैमिली
बिज़नेस का बंटवारा किया गयाI जिसके बाद मुकेश के
हिस्से में रीफाइन, पेट्रोकैमिकल, ऑयल एंड गैस और
टेक्सटाइल के बिज़नेस आएI राजस्व (revenue)
के
हिसाब से फ़िलहाल रिलायंस इंडस्ट्री भारत की सबसे बड़ी कंपनी हैI
अगर यहाँ किसी भी प्रकार की गलत जानकारी हो या मिले तो पहले वेरिफिटी करे तब किसी को बताये... यहाँ पर केवल आपको हमारी तरफ से छोटी से जानकारी दी जा रही है I कृपा करके आप ऑफिसियल साईट पर जरुर विजिट करेI यहाँ जानकारी में कुछ कमी भी हो सकती है I
| share on WhatsApp/ Facebook... |


0 Comments