7 साल का बैन झेलने वाले एस श्रीसंत खेलना चाहते हैं 2021 टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच...


मौजूदा समय में एस श्रीसंत की खुशी का कोई ठिकाना नहीं होगा। जब से केरल क्रिकेट संघ ने श्रीसंत को रणजी ट्रॉफी की टीम में शामिल करने के संकेत दिए हैं, तब से श्रीसंत मानो सातवें स्थान पर हैं। रणजी ट्रॉफी के साथ-साथ अब उनके एक बार फिर से टीम इंडिया के लिए खेलने के रास्ते खुलते नजर आ रहे हैं। अब श्रीसंत ने आईसीसी टेस्टचैंपियनशिप के फाइनल में खेलने की इच्छा जाहिर की है।

खेलना चाहता हूं टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल


हाल में ही इंडियन एक्सप्रेस से खास बातचीत के दौरान टीम इंडिया के लिए दो-दो विश्व कप जीत चुके तेज गेंदबाज श्रीसंत ने कहा, कि वह देश के लिए साल 2021 की आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलना चाहते हैं. श्रीसंत ने अपने बयान में कहा,
“मैं यहां प्रतिस्पर्धा करने के लिए नहीं हूं, मैं यहां केवल अपने अनुभवों को साझा करने और उस प्रक्रिया में मदद करने के लिए हूं, अगर चयनकर्ता मुझे मौका देते हैं तो क्यों नहीं, मैं 2021 टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल खेलना चाहूंगा अगर भारत फाइनल खेलता है तो..’’

सफलता रखती है मायने 



आप सभी को बताते चले कि श्रीसंत के ऊपर लगा आजीवन प्रतिबंद इस साल सितम्बर के महीने में खत्म हो जाएगा और उसके बाद उनको रणजी ट्रॉफी खेलते देखा जा सकता है. एस श्रीसंत ने आगे अपने बयान में कहा,
“मुझे यह अवसर प्राप्त करने का सौभाग्य मिला है। असफलता या सफलता का कोई डर नहीं है। बहुत से लोग असफलता के डर या सफलता के कारण भी प्रतिस्पर्धा नहीं करना चाहते, वे नहीं जानते कि क्या करना है सफलता। “

मिला सभी का साथ


साल 2013 में एस श्रीसंत के ऊपर में फिक्सिंग करने के चलते लाइफ टाइम का बैन लगा था, लेकिन पिछले वर्ष सुप्रीम कोर्ट ने उनके बैन को हटा दिया और अब एक बार फिर से उनके देश के लिए खेलने के अवसर बढ़ गए हैं। श्रीसंत ने आगी अपनी बात को जारी रखते हुए कहा,
“मुझे लगता है कि मैं अब एक संतुलित दृष्टिकोण को ध्यान में रखकर खेलूँगा। मैं अपनें परिवार और मेरे उन सभी फैंस का शुक्रिया करना चाहूँगा जो हर समय मेरे साथ खड़े रहे। मेरा दृष्टिकोण अब केवल अनुभव साझा करना और खिलाड़ियों की मदद करना है, चाहे वे कोई भी हों। “
एस श्रीसंत ने टीम इंडिया के लिए 27 टेस्ट 53 एक दिवसीय और 10 टी-20 मैच खेले है और इस दौरान उनके खाते में क्रमश: 87, 75 और सात विकेट आए हैं।

Post a Comment

0 Comments