नई दिल्ली। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के अंतरिम सीईओ निक हॉकले ने कहा है कि यदि टी-20 विश्व कप का आयोजन होता है तो प्रशंसकों को भी लाइव मैच देखने का मौका मिलेगा। एक खेल वेबसाइट से बातचीत में हॉकले ने कहा, “हकीकत यह है कि आने वाले सप्ताहों में इस पर स्थिति और साफ हो जाएगी कि क्या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोग आ सकते हैं या नहीं।"
ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में टी-20 वर्ल्ड कप 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक होना है। कोरोना के कारण इसे टाला जाए या नहीं इस पर अगले महीने आईसीसी की बैठक में फैसला किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यदि सीमाएं खोल दी जाती हैं और टीमें टी-20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया आ सकेंगी तो प्रशंसकों को भी लाइव मैच देखने का मौका मिलेगा। यह क्रिकेट प्रशंसकों के लिए एक अच्छी खबर हो सकती है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि यदि विश्व कप का आयोजन होता है तो उनकी सबसे बड़ी चुनौती 15 टीमों को संभालना होगा।
उन्होंने कहा, “अगर मैं इसे किसी द्विपक्षीय श्रृंखला से तुलना करके देखूं तो वहां आपको सिर्फ एक टीम लेकर आनी है और फिर मैच खेलने हैं। लेकिन 15 टीम लेकर आना और एक शहर में छह-सात टीमें रखना एक ही समय में, यह काफी मुश्किल है।” बता दें कि टी-20 विश्व कप का आयोजन इसी साल 18 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच होना है, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण फैली स्थिति को देखते हुए इस पर काले बादल मंडरा रहे हैं।
![]() |
| विज्ञापन |
अगर यहाँ किसी भी प्रकार की गलत जानकारी हो या मिले तो पहले वेरिफिटी करे तब किसी को बताये... यहाँ पर केवल आपको हमारी तरफ से छोटी से जानकारी दी जा रही है I कृपा करके आप ऑफिसियल साईट पर जरुर विजिट करेI यहाँ जानकारी में कुछ कमी भी हो सकती है I
| share on WhatsApp/ Facebook... |



0 Comments