Micromax भारतीय बाज़ार में धमाल मचाने को तैयार...


भारतीय कंपनी माइक्रोमैक्स, भारत और चीन के तनाव के बीच बाज़ार में जोरदार वापसी करने की तैयारी में है I

माइक्रोमैक्स ने अपने सोशल मीडिया के जरिये ये साफ कर दिया है कि वो जल्द ही बड़ी वापसी की तैयारी में जुटे हुए है I अलग से माइक्रोमैक्स ने पोस्ट में टीजर भी जारी किया है I जिसमे प्रीमियम फीचर के साथ डिवाइस की बात की गई है I जिसका लुक मॉडर्न भी है और बजट की मुताबिक भी है I

वही माइक्रोमैक्स ने दावा किया है की आने वाला प्रोडक्ट भारतीय कंपनियों द्वारा बनाया जायेगा I और वो प्रोडक्ट भारतीयों की लिए होगा

ये बात तो साफ है की माइक्रोमैक्स चीन की खिलाफ हो रहे I लेकिन याद रहिये वो एक वक्त था जब माइक्रोमैक्स का भारत में रिब्रांडेड चीनी फोंस को बेचने का रिकॉर्ड रहा है

माइक्रोमैक्स के को-फाउंडर ने एक सब-ब्रांड "Yu Televentures" की भी स्थापना की थी I जिसने रीब्रांडेड Coolpad फोंस की बिक्री के साथ अपनी शुरुआत की थी I फिलहाल माइक्रोमैक्स ने प्रोडक्ट के बारे में कुछ जायद जानकारी नहीं साझा की है I और नहीं भारतीय बाज़ार में वापसी की क्या योजना है I

एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी के तीन फोनों पर काम करने की योजना है जिसकी कीमत 10,000 से कम होने की उम्मीद है I इनका लोंच जुलाई में किया जा सकता है I माइक्रोमैक्स का भारत में आया आखिरी फ़ोन iOne Note था I

अब देखना अति रोचक होगा की मेड इन इंडिया” के इस अवसर का माइक्रोमैक्स को कितना फायेदा होता है I