Jio ने दिखाया दम ख़म और सबको छोड़ा पीछे...



रिलायंस ग्रुप की कंपनी जिओ प्लेटफ़ॉर्म देश में वैल्यूएशन के हिसाब से देश की पांचवी सबसे बड़ी कंपनी बन गई हैI शेयर बाज़ार में जिओ से आगे सिर्फ चार रिलायंस इंडस्ट्रीज (10.49 लाख करोड़), TCS (7.64 लाख करोड़), HDFC बैंक (5.59 लाख करोड़) और हिंदुस्तान यूनिलीवर (4.8 लाख करोड़) जैसी बड़ी कंपनिया ही है I

पिछले कई हफ्तों में ग्यारह टेक कंपनियों ने निवेश किया है और उन्होंने जिस रेट से हिस्सेदारी खरीदी है उसके मुताबिक, जिओ का वैल्यूएशन करीब 4.91 लाख करोड़ रूपये होता है I इस वैल्यूएशन के साथ जिओ प्लेटफार्म हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस- कोर्प प्लेटफार्म 3.2 लाख करोड़, भारती एयरटेल 3.04 लाख करोड़, इन्फोसिस 3.04 लाख करोड़ और कोटक महिंद्रा बैंक 2.57 लाख करोड़ रूपये से ही आगे है I 

इस साल बाईस अप्रैल से निवेशको ने जिओ प्लेटफार्म में 1 लाख 15 हजार 693 करोड़ का निवेश किया है और इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज ने हल ही में अपने राइट्स इशू से 53124 करोड़ रूपये जुटाए I साथ मुकेश अम्बानी के कंपनी जिओ अब कर्ज मुक्त बन गई है I बड़ी बात ये है की कंपनी ने डेड लाइन से 9 महीने पहले की ये लक्ष्य को हासिल कर लियाI

Bloomberg Billionaires Index के मुताबिक मुकेश अम्बानी दुनिया के नॉवे (9) सबसे अमीर आदमी बन गए है I