इन 3 कंपनियों के मलिक भी थे अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत, गर्लफ्रेंड रिया का...


सुशांत सिंह राजपूत एक्टर के साथ-साथ 3 कंपनियों के मलिक भी थे। फिल्मों से परे, सुशांत का प्रौद्योगिकी के लिए अपना एक जुनून था। सुशांत ने पहली कंपनी साल 2018 में खोली थी जो आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, वर्चुअल रिएलिटी और ऑगुमेंटेंड रिएलिटी पर काम करती थी। 

सुशांत की दूसरी कंपनी का नाम Vividrage Rhealityx है। ये नाम उन्होंने रिया के नाम पर रखा था। ये कंपनी भी मिक्स्ड रिएलिटी और तकनीक के क्षेत्र में काम करती है। 

सुशांत की तीसरी कंपनी स्वास्थ्य कल्याण और एजुकेशन रिसर्च, इन्टलेक्चुअल प्रॉपर्टी पर काम करती है। इन 3 कंपनियों की स्थापना कर उन्होंने उद्यमी बनकर सपनों को पूरा करने के बारे में सोचा था।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री शोक में हैं। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है और ये जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर क्यों सुशांत ने सुसाइड किया। पुलिस ने अब तक सुशांत के परिवार सहित 13 लोगों से पूछताछ कर ली है। इस पूछताछ में पुलिस ने उन लोगों से भी पूछताछ की है, जिनसे सुशांत ने आखिरी बार बात करने के लिए फोन किया था। पुलिस ने हाल ही में उनकी कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से भी बातचीत की, जिसमें उन्होंने कई खुलासे किए। उन्होंने ये बताया कि वो डिप्रेशन में थे। इसके साथ उन्होंने ये भी बताया कि 6 जून को सुशांत ने खुद उन्हें घर से जाने के लिए कहा था क्योंकि वो कुछ समय अकेले रहने चाहते थे।



अगर यहाँ किसी भी प्रकार की गलत जानकारी हो या मिले तो पहले वेरिफिटी करे तब किसी को बताये... यहाँ पर केवल आपको हमारी तरफ से छोटी से जानकारी दी जा रही है कृपा करके आप ऑफिसियल साईट पर जरुर विजिट करेयहाँ जानकारी में कुछ कमी भी हो सकती है 
Why You Need to Add Social Share Buttons Now
share on WhatsApp/ Facebook...

Post a Comment

0 Comments