फिक्स था क्या क्रिकेट 2011 विश्व कप का फाइनल मुकाबला? श्रीलंकाई सरकार ने दिए जांच के आदेश....


श्रीलंकाई के खेल मंत्रालय ने 2011 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में फिक्सिंग की जांच के लिए आदेश जारी किया हैं I 2011 विश्व कप टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला श्रीलंका और भारत के बीच खेला गया था I


कोलंबो : 2011 विश्व कप का फाइनल मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया था I वैसे तो इस मैच में भारतीय टीम ने जीत दर्ज कर दूसरी बार विश्व कप के खिताब पर अपने काम किया था I लेकिन, हाल ही में श्रीलंका के पूर्व खेल मंत्री महिंदानंदा अलुथगामेगे ने इस मैच के फिक्स होने के आरोप लगाए I

फिर श्रीलंकाई सरकार ने इस मामले पर जांच के आदेश दिए...

श्रीलंका के वर्तमान खेल मंत्री डल्लास अलाहाप्पेरूमा ने दिन शुक्रवार को 2011 विश्व कप का फाइनल मुकाबला मैच के जांच के आदेश दिए I इसके साथ ही खेल मंत्री ने समिति को दो सप्ताह के भीतर मामले की प्रगति रिपोर्ट देने को कहा है I खेल सचिव के रूवानचंद्रा ने खेल मंत्री के निर्देश पर मंत्रालय की जांच ईकाई के समक्ष शिकायत दर्ज कराई I



क्रिकेट खिलाड़ी “संगाकारा और जयावर्धने” ने मांगे सबूत

श्रीलंका के पूर्व खेल मंत्री महिंदानंदा ने आरोप लगाया था कि श्रीलंका ने 2011 विश्व कप का फाइनल मुकाबला भारत के हाथो बेच दिया गया था I उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट का ये फाइनल मुकाबला फिक्स था I

उन्होंने एक बार फिर कहा कि, आज मैं एक बार फिर आपसे कह रहा हूं कि 2011 क्रिकेट विश्व कप का फाइनल मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच हुआ वो फिक्स था” I यह मैच श्रीलंका ने भारत के हाथो बेच दिया था I जब मैं खेल मंत्री था तब भी मैंने ऐसा ही कहा था I'


लेकिन, पूर्व क्रिकेटर कुमार संगाकारा और महेला जयावर्धने ने महिंदानंदा के इन आरोपो को सिरे से खारिज कर दिया I 2011 विश्व कप में श्रीलंका के कप्तान रहे कुमार संगाकारा ने कहा, 'उन्हें (महिंदानंदा) को फिक्सिंग को लेकर अपने सबूत आईसीसी और भ्रष्टाचार रोधी इकाई के पास लेकर जाने चाहिए I ताकि मामले की विस्तृत जांच हो सके I'
फाइनल मुकाबले में शतक लगाने वाले महेला जयावर्धने ने भी फिक्सिंग की बात को बकवास बताया I उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'क्या चुनाव नज़दीक आ गए हैं? जो ये सर्कस शुरू हो गया है I नाम और सबूत?'
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि श्रीलंका को 1996 विश्व कप जिताने वाले पूर्व कप्तान अर्जुन रणतुंगा ने भी 2011 विश्व कप फाइनल के फिक्स होने के आरोपों की जांच की मांग की थी I

देखिये इस तरह फाइनल में हारा था श्रीलंका


2011
विश्व कप के फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने महेला जयावर्धने के नाबाद 103 रनों की बदौलत 50 ओवर में 274 रन बनाए थे I इसके जवाब में शून्य पर पहला विकेट खोने के बावजूद भारत ने 48.2 ओवर में छह विकेट से मैच जीत लिया था I भारत के लिए गौतम गंभीर ने 97 और एमएस धोनी ने 91* रनों की पारी खेली थी I



Post a Comment

0 Comments