CBSE Board 2020: सीबीएसई ने जारी किया नोटिफिकेशन, जानिए Exam और Result से जुड़ी 10 बड़ी बातें...



CBSE Board Exams 2020 Notification: सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में एक बार फिर सुनवाई हुई. सीबीएसई ने कोर्ट में बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने और रिजल्ट जारी करने की असेसमेंट प्रक्रिया की स्कीम को कोर्ट के सामने पेश किया, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने भी सीबीएसई (CBSE) की 10वीं और 12वीं की परीक्षा रद्द करने और रिजल्ट जारी करने की असेसमेंट प्रक्रिया की स्कीम को मंजूरी दे दी है. बोर्ड पेंडिंग परीक्षाओं के लिए स्टूडेंट्स के रिजल्ट आयोजित हो चुके एग्जाम और इंटरनल असेसमेंट के आधार पर जारी करेगा. सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट 15 जुलाई तक जारी किया जाएगा. आइए आपको बताते हैं सीबीएसई बोर्ड की तरफ से जारी नोटिफिकेशन में क्या बताया गया है. 

CBSE Notification pic.twitter.com/o206hNhq05



— CBSE HQ (@cbseindia29) June 26, 2020


आइये हम आपको बताते है...

1. 1 जुलाई से 15 जुलाई के बीच होने वाली 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं कैंसिल कर दी गई हैं.

2. कैंसिल हो चुकी परीक्षाओं में स्टूडेंट्स की परफॉर्मेंस का असेसमेंट सीबीएसई बोर्ड द्वारा बताई गई असेसमेंट स्कीम के आधार पर किया जाएगा.

3. असेसमेंट के लिए बताई गई स्कीम के आधार पर रिजल्ट 15 जुलाई तक जारी कर दिया जाएगा, ताकि उम्मीदवार उच्च शिक्षा संस्थान में एडमिशन के लिए आवेदन कर सकें.

4. कोरोनावायरस से पनपी स्थिति सामान्य होने पर सीबीएसई 12वीं क्लास के लिए उन विषयों की विकल्पिक परीक्षाएं आयोजित करेगा, जो 1 जुलाई से 15 जुलाई के बीच होने वाली थीं.

5. असेसमेंट पर आधारित रिजल्ट जारी होने के बाद जो स्टूडेंट्स अपने स्कोर को बेहतर करने के लिए वेकल्पिक परीक्षाएं देना चाहेंगे उन्हें परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया जाएगा. हालांक, जो स्टूडेंट्स परीक्षा देते हैं तो उनके द्वारा वेकल्पिक परीक्षाओं में हासिल किए गए नंबरों को ही अंतिम माना जाएगा.

6. 10वीं क्लास के स्टूडेंट्स को अब कोई भी परीक्षा नहीं देनी होगी. 10वीं क्लास के स्टूडेंट्स का रिजल्ट सीबीएसई द्वारा असेसमेंट स्कीम के आधार पर ही जारी किया जाएगा और वही अंतिम होगा.

7. 10वीं और 12वीं के जिन स्टूडेंट्स ने अपनी बोर्ड की परीक्षाएं पूरी कर ली हैं उनका रिजल्ट परीक्षाओं के प्रदर्शन के आधार पर ही जारी किया जाएगा.

8. जिन स्टूडेंट्स ने 3 से अधिक विषयों की परीक्षाएं दी हैं उनका कैंसिल हो चुकी परीक्षाओं का रिजल्ट बेस्ट 3 सब्जेक्ट की परफॉर्मेंस के एवरेज मार्क्स के आधार पर जारी किया जाएगा.

9. जिन स्टूडेंट्स ने सिर्फ 3 सब्जेक्ट की परीक्षाएं दी हैं उनका कैंसिल हो चुकी परीक्षाओं का रिजल्ट बेस्ट 2 सब्जेक्ट की परफॉर्मेंस के एवरेज मार्क्स के आधार पर जारी किया जाएगा.

10. पूर्वी दिल्ली के दंगों से प्रभावित 12वीं क्लास के चंद ही ऐसे स्टूडेंट्स हैं, जिन्होंने सिर्फ 1 या 2 विषयों की ही परीक्षा दी है. उनके नंबर बोर्ड की परफोर्मेंस और इंटरनल/प्रैक्टिकल असेसमेंट के आधार पर दिया जाएगा. इन स्टूडेंट्स का रिजल्ट भी बाकी स्टूडेंट्स के साथ ही जारी किया जाएगा.





अगर यहाँ किसी भी प्रकार की गलत जानकारी हो या मिले तो पहले वेरिफिटी करे तब किसी को बताये... यहाँ पर केवल आपको हमारी तरफ से छोटी से जानकारी दी जा रही है कृपा करके आप ऑफिसियल साईट पर जरुर विजिट करेयहाँ जानकारी में कुछ कमी भी हो सकती है 
Why You Need to Add Social Share Buttons Now
share on WhatsApp/ Facebook...

Post a Comment

0 Comments