विकास दुबे की मां ने कहा, मेरे बेटे को राजनीति ने किया है बर्बाद, गोली मार दो उसको!




लखनऊ । कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में फरार हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है लेकिन अभी तक उसे कामयाबी नहीं मिली है। इस बीच मीडियाकर्मी विकास दुबे के बारे में और जानकारी जुटाने लखनऊ में कृष्णानगर कोतवाली क्षेत्र की इंद्रलोक कॉलोनी पहुंचे जहां उनकी मां रहती हैं।
मुंह भी नहीं देखना चाहतीं हूं-मां सरला
8 पुलिसवालों की हत्‍या की खबर सुनकर मां सरला ने कहा, मैं उसका (बेटे का) मुंह भी नहीं देखना चाहतीं हूं। वह चाहे जेल में रहे या उसको मार दिया जाए। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। विकास की मां सरला छोटे बेटे दीप प्रकाश के साथ रहती हैं। मां ने बताया कि उसके छोटे बेटे की गांव में खेती है, जबकि उसकी पत्‍नी पिछले 10 साल से प्रधान है।

8 पुलिसवालों की हत्या पर विकास दूबे की मां ने जताया दुख
विकास की मां सरला ने बताया कि उनका बेटा राजनीति में जाने के लिए अपराध के रास्ते पर चल पड़ा। राजनीति ने ही उसे बर्बाद किया है। वह पहले बीजेपी में रहा, बाद में लंबे समय तक बीएसपी में और अब समाजवादी पार्टी में था। विकास दुबे के 8 पुलिसवालों की हत्या पर उसकी मां ने दुख जताया और कहा कि ऐसे बेटे को गोली मार देनी चाहिए।





अगर यहाँ किसी भी प्रकार की गलत जानकारी हो या मिले तो पहले वेरिफिटी करे तब किसी को बताये... यहाँ पर केवल आपको हमारी तरफ से छोटी से जानकारी दी जा रही है कृपा करके आप ऑफिसियल साईट पर जरुर विजिट करेयहाँ जानकारी में कुछ कमी भी हो सकती है 
Why You Need to Add Social Share Buttons Now
share on WhatsApp/ Facebook...

Post a Comment

0 Comments