जर्मनी के बाद अब जापान भी भारत में करेगा निवेश, जानिए कहा और कब!

जापानी निवेश अब भारत में
देश को तरक्की की राह पर ले जाने का भारत सरकार का प्रयास अब रंग लाने लगा है। दुनिया भर के कई देश भारत में निवेश को आतुर है। भारत सरकार के अलावा उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने भी विदेशी निवेशकों को राजनीत और पर भरसक लाने का प्रयास किया है। अब वह प्रयास रंग लाने लगा है।

जर्मनी के बाद अब जापानी निवेशकों ने भी उत्तर प्रदेश में निवेश करने की ने रुचि दिखाई है। जिसको लेकर निवेश और निर्यात मंत्री श्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा है कि जापान से निवेशकों का एक दल नवंबर में उत्तर प्रदेश का दौरा करेगा। जिसके बाद निवेश की रूपरेखा तैयार कर दी जाएगी। उन्होंने कहा है कि अगर राज्य में अच्छा माहौल है तो ऐसे में निवेशकों को ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाना चाहिए। 

उत्तर प्रदेश के निवेश एवं निर्यात मंत्री श्री सिद्धार्थ नाथ सिंह जी ने कहा है कि जापान के निवेशक राज्य में लॉजिस्टिक पार्कइलेक्ट्रॉनिक सिटी और फूड प्रोसेसिंग सेक्टर में निवेश करने की इच्छा जता रहे हैं। जिसके बाद उन निवेशकों को बेहतर माहौल प्रदान करने की दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है। 

इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने सरकारी अधिकारियों को विदेशी निवेशकों को आकर्षित करने की पहल करने को कहा था। हालांकि निवेशक नवंबर में नई दिल्ली के दौरे पर आएंगे जो कि दिल्ली के बाद लखनऊ आएंगे। 

साथ ही राज्य सरकार ने यह दावा किया है कि जापान की ऑर्गेनाइजेशन फॉर इंडस्ट्रियल स्पीचुअल एंड कल्चरल एडवांसमेंट इंटरनेशनल ने निवेश एवं निर्यात मंत्री श्री सिद्धार्थ नाथ सिंह जी को पत्र लिखकर सूचित किया था। जिसमें इस बात का जिक्र किया गया था कि उत्तर प्रदेश राज्य में निवेश के लिए जापानी निवेशक उत्साहित है।  


जेवर एयर पोर्ट
राज्य में निवेश को लेकर चर्चा के लिए जो जापानी दल उत्तर प्रदेश आने वाला है। वो उत्तर प्रदेश पहुंचकर सीएम योगी आदित्यनाथ से भी चर्चा करेंगे। हालांकि इससे पहले संगठन के महासचिव फुमियो कुट्सुकी ने पिछले साल यूपी का दौरा भी किया था। और वही जापान के राजदूत मैं भी लखनऊ का दौरा किया है। वैसे तो बताया जा रहा है कि जापानजेवर एयरपोर्ट के लिए प्रस्तावित इलेक्ट्रॉनिक सिटी में निवेश कर सकता है। 

मंत्री श्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर राज्य में निवेश लाने के लिए दुनियाभर के निवेशकों से बात उन्हें यहां मिल रही सहूलियत के बारे में बताया जा रहा है। अब तक अमेरिका सहित अन्य देशों के करीब 100 निवेशकों और कंपनियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बात की जा रही है। और खासकर चीन से रीलोकेट हो रही कंपनियों को भारत में आने का प्रस्ताव दिया जा रहा है। उन्हें बताया जा रहा है कि अगर वह चीन से निकलकर अपनी फैक्ट्रियों को अपने उत्तर प्रदेश में स्विफ्ट करते हैं तो उन्हें मन मुताबिक सहूलियत दी जाएगी। विदेशी निवेशकों को सहूलियत देने के लिए योगी सरकार अहम बिंदुओं पर काम कर रही है। इनमें व्यापार करने में आसानीसस्ती जमीनबुनियादी ढांचा और निवेश सुविधा भी शामिल है। 





अगर यहाँ किसी भी प्रकार की गलत जानकारी हो या मिले तो पहले वेरिफिटी करे तब किसी को बताये... यहाँ पर केवल आपको हमारी तरफ से छोटी से जानकारी दी जा रही है कृपा करके आप ऑफिसियल साईट पर जरुर विजिट करेयहाँ जानकारी में कुछ कमी भी हो सकती है 
Why You Need to Add Social Share Buttons Now
share on WhatsApp/ Facebook...

Post a Comment

0 Comments