नई दिल्ली : गलवान घाटी को लेकर भारत और
चीन के बीच विवाद से जो तनाव बड़ा वो अभी तक ख़तम नहीं होने का नाम ले रहा है. पहले
सोशल मीडिया में चीनी सामान को लेकर मचा हरकंप फिर कारोबारियों के चीनी सामान के
बर्हिस्कर के बाद अब कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया ट्रेडर्स ने इस कैम्पेन का समर्थन
करते हुए दिल्ली होटल एंड गेस्ट हाउस ओनर्स एसोसिएशन ने अपने गेस्ट हाउस और होटल
में चीनी को न ठराने का फैसला किया है.
इस फैसले के बाद अब चीन के
नागरिक दिल्ली के किसी भी बजट होटल में नहीं रुक पाएंगे. दिल्ली में लगभग 3000 बजट
होटल्स और गेस्ट हाउस है, जिसमे लगभग 75,000 कमरे है.
CAIT चीनी सामान के खिलाफ़
अभियान काफी तेजी से बढ़ा रहा है. इसी सिलसिले में CAIT अब ट्रांसपोर्ट, किसान,
होकर्स छोटे उद्योग और महिला कामगारों को इस राष्टीय अभियान में जोड़ रहा है. और
इसके अलावा CAIT चीन को सबक सिखाने के लिए दिसम्बर 2021 तक CAIT चीन से इम्पोर्ट
होने वाले सामान में लगभग 1 लाख करोड़ की कमी करेगा. और इसके साथ ही मेड इन इंडिया
चीजों को बढ़ावा दिया जायेगा, जिसके भारतीय अर्थव्यवस्था के आगे बढ़ने के रास्ते खुलेंगे.
इस बीच चीन के सामानों का बहिष्कार जारी रहेगा. भारत और चीन के तनातनी के बीच एक
सर्वे के मुताबिक देश में 68.2% लोग चीन प्रोडक्ट्स को बैन करना चाहते है. लेकिन
31.8% लोगो ने इसका कोई खास असर न पड़ने की बात कही है और उनका कहना है कि चीन से
हमेशा की तरह व्यापार होगा और लोग चीनी प्रोडक्ट क खरीदते रहेंगे.
जाहिर है चीनी लोगो का सीमा
में घुसने के बाद लोगो के अन्दर चीन के खिलाफ़ ज्यादा गुस्सा है. इसीलिए चीन से
कारोबार बंद करने की चल रही बात को लेकर, चीन के लिए ये सबसे बड़ी चोट मन जा रहा
है.
अगर यहाँ किसी भी प्रकार की गलत जानकारी हो या मिले तो पहले वेरिफिटी करे तब किसी को बताये... यहाँ पर केवल आपको हमारी तरफ से छोटी से जानकारी दी जा रही है I कृपा करके आप ऑफिसियल साईट पर जरुर विजिट करेI यहाँ जानकारी में कुछ कमी भी हो सकती है I
| share on WhatsApp/ Facebook... |


0 Comments