पाकिस्तान का उड़ान यंत्र- ड्रोन: सेना ने कर दिया काम तमाम, हाई अलर्ट जारी...


नई दिल्ली : पाकिस्तान लगातार मर रहे अपने आतंकियों की वजह से बौखलाया हुआ है, और ऊपर से भारत के लिए उसके द्वारा रची जा रही साजिशों के नाकाम होने से तिलमिलाया हुआ है। ऐसे में भारतीय सीमा पर आतंकियों की घुसपैठ को रोका जा रहा है तो अब पाकिस्तान ने ड्रोन का इस्तेमाल किया है। लेकिन बीएसएफ ने पाकिस्तान के ड्रोन को भी नाकाम कर दिया है। बीएसएफ ने पाकिस्तान के ड्रोन को कठुआ बॉर्डर पर ध्वस्त कर दिया है। ये पाक की साजिश के तहत था।

हथियार हुए बरामद

इसके साथ ही पाकिस्तान की ओर से आए इस ड्रोन में कुछ हथियार भी बंधे हुए थे। इस ड्रोन से एक M-4 यूएस मेड राइफल, दो मैगजीन और 60 राउंड, सात ग्रेनेड बरामद हुए हैं।
जानकारी के मुताबिक, ये डिलीवरी किसी अली भाई नाम युवक के लिए थी और ड्रोन के साथ उसका नाम भी था। ये ड्रोन 8 फीट का था। ऐसा लगता है कि कठुआ सेक्टर में बीएसएफ के पनेसर पोस्ट के सामने से पाकिस्तानी की तरफ से ड्रोन कंट्रोल किया गया।



शांति-व्यवस्था को भंग करना

बीते दिनों हुई एक मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के द्वारा मारे गए आतंकियों से यही हथियार बरामद किए गए थे। पाकिस्तान की एजेंसियों द्वारा की गई इन नापाक हरकतों का उद्देश्य कश्मीर में सक्रिय जैश-ए-मोहम्मद पाक आतंकवादियों द्वारा हिंसा और शांति-व्यवस्था को भंग करना है। लेकिन सेना इनकी किसी काली करतूत को कामयाब नहीं होने दे रही है।





विज्ञापन
अगर यहाँ किसी भी प्रकार की गलत जानकारी हो या मिले तो पहले वेरिफिटी करे तब किसी को बताये... यहाँ पर केवल आपको हमारी तरफ से छोटी से जानकारी दी जा रही है कृपा करके आप ऑफिसियल साईट पर जरुर विजिट करेयहाँ जानकारी में कुछ कमी भी हो सकती है 

Why You Need to Add Social Share Buttons Now
share on WhatsApp/ Facebook...

Post a Comment

0 Comments