डॉगी फज के साथ फैन ने बनाई सुशांत की खूबसूरत पेंटिंग, देखकर आप भी हो जाएंगे भावुक...



बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत अब सिर्फ हमारी यादों में ही है। वो इस दुनिया को अलविदा कहकर जा चुके है। सुशांत सिंह राजपूत अपनी बेहतरीन अदाकारी और अपनी फिल्मों के जरिए लोगों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे। सुशांत के निधन के बाद उनके फैंस और करीबी दोस्त काफी दुखी है। हर कोई उनको याद कर रहा है। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही उनका पूरा परिवार सदमे में है। दरअसल, एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने हाल ही में 14 जून रविवार को ही अपने घर में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली थी। उनकी मौत के बाद नेपोटिज्म जैसे मुद्दे को भी उठाया जा रहा है। वही अब सुशांत सिंह राजपूत की अपने डॉग फज के साथ एक पेटिंग सामने आई है। सुशांत सिंह राजपूत अपने पैट एनिमल डॉगी फज से बेपनाह प्यार करते थे।

उनके निधन के बाद ऐसी कई सारी फोटोज और वीडियोज सामने आई है जिनमें वो अपने पैट एनिमल पर जमकर प्यार लुटा रहे हो। वही अब इसी बीच अचानक सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत के प्यारे डॉग फज के निधन की खबरों के सामने आने से फैंस को करारा झटका लगा था। हालांकि, बाद में सुशांत सिंह राजपूत के करीबी लोगों ने सोशल मीडिया पर फैली इन खबरों को बकवास बताया है।


 सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत उनके डॉगी फज्ज की एक बेहद प्यारी पेंटिंग जमकर वायरल हो रही है। इस तस्वीर को अब तक काफी लोग देख चुके है। फैंस द्वारा सुशांत और डॉगी फज की ये तस्वीर काफी पसंद की जा रही है। इस तस्वीर में सुशांत सिंह राजपूत फोटोफ्रेम के जरिए अपने डॉगी फज से प्यार जता रहे है। वायरल हुई इस तस्वीर में सुशांत सिंह राजपूत और फज के बीच एक बेहद प्यारा बॉन्ड दिख रहा है। इस तस्वीर को देख आप भी भावुक हो जाएंगे। सुशांत के चले जाने के बाद उनका डॉगी फज भी काफी उदास और दुखी है।

Beautiful art as tribute to #SushantSinghRajput .#ArrestMurdererOfSushantpic.twitter.com/oP9hPy5Fnj
— Mahi Shireen (마히)

Description: 💜
Description: 🐤
(@Mahi_Shireen) June 21, 2020

सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया है। इसके बाद से ही उनके चाहने वाले अपनी-अपनी तरह से दुख बयां कर रहे है। वही इससे पहले दिवंगत एक्टर के एक फैन ने उनकी 3ड्री पेंटिंग बनाई थी जिसे सोशल मीडिया पर काफी प्यार मिला था। सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या क्यों की? ये एक बड़ा सवाल है जिसकी तह तक जाने के लिए मुंबई पुलिस कार्रवाई में जुटी है।


इस बीच फिल्म इंडस्ट्री के 7 बड़े प्रोडक्शन हाउसेज के खिलाफ पुलिस जांच कर रही है। कहा जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स थे, लेकिन एक-एक कर धीरे-धीरे ये सभी उनके हाथों से निकल गए थे। जिसकी वजह से दिवंगत एक्टर डिप्रेशन का शिकार हो गए थे और डिप्रेशन में आकर उन्होंने सुसाइड कर लिया। हालांकि, अभी तक सुशांत सिंह राजपूत की मौत की गुत्थी नही सुलझ पाई है।



अगर यहाँ किसी भी प्रकार की गलत जानकारी हो या मिले तो पहले वेरिफिटी करे तब किसी को बताये... यहाँ पर केवल आपको हमारी तरफ से छोटी से जानकारी दी जा रही है कृपा करके आप ऑफिसियल साईट पर जरुर विजिट करेयहाँ जानकारी में कुछ कमी भी हो सकती है 





Why You Need to Add Social Share Buttons Now
share on WhatsApp/ Facebook...

Post a Comment

0 Comments