पाकिस्तान
क्रिकेट टीम (Pakistan Cricket Team) तीन टेस्ट और
तीन टी20 मैचों की सीरीज
खेलने के लिए पाकिस्तान पहुंच गई है.
नई दिल्ली : कोरोना वायरस
के कारण पिछले कुछ महीनों से क्रिकेट पूरी तरह से ठप्प पड़ा है. हालांकि अगले
महीने से इंटरनेशनल क्रिकेट की वापसी होने वाली है. 8 जुलाई से इंग्लैंड
और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज शुरू होगी. यह कोरोना के बाद होने वाला पहला
इंटरनेशनल मैच होगा. इसके बाद इंग्लैंड पाकिस्तान की मेजबानी करेगा. दोनों के
बीच जुलाई के आखिर में तीन टेस्ट और 3 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी. इसके लिए 20 खिलाड़ियों
की टीम इंग्लैंड पहुंच भी चुकी है.
दरअसल खिलाड़ियों की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए
बोर्ड ने लिखा कि पाकिस्तान टीम इंग्लैंड के लिए रवाना होती हुई. मगर यहां पर वह
अपने देश के नाम की स्पेलिंग में ही गलती कर बैठे. हालांकि बाद में उन्होंने गलती
वाले ट्वीट को घंटेभर बाद डिलीट करके सही स्पेलिंग के साथ दूसरा ट्वीट किया. मगर
तब तक स्क्रीन शॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था.
इसके बाद तो फैंस ने बोर्ड के मजे लेने में कोई कसर नहीं छोड़ी.
एक फैन के लिखा कि अपने देश की स्पेलिंग तो सही से लिख लो, आधिकारिक
हैंडल से. शर्म करो. वहीं एक फैन ने कहा कि उन्हें स्पेलिंग सही करने में एक
घंटे लग गए. दरअसल बोर्ड को पुराने ट्वीट को डिलीट करके सही स्पेलिंग के साथ फिर
से ट्वीट करने में एक घंटा लगा.
अगर यहाँ किसी भी प्रकार की गलत जानकारी हो या मिले तो पहले वेरिफिटी करे तब किसी को बताये... यहाँ पर केवल आपको हमारी तरफ से छोटी से जानकारी दी जा रही है I कृपा करके आप ऑफिसियल साईट पर जरुर विजिट करेI यहाँ जानकारी में कुछ कमी भी हो सकती है I
| share on WhatsApp/ Facebook... |



0 Comments